Beast Brawlers एक बहु-खिलाड़ी एक्शन गेम है, जिसमें आप एक बंद युद्धस्थल पर चार विशालकाय जानवरों के बीच होनेवाली भिड़ंत में भाग लेते हैं। इस गेम में लड़ाइयाँ केवल दो मिनट तक ही जारी रहती हैं, और इस दौरान आपको अपने प्रतिस्पर्द्धी को ज्यादा से ज्यादा बार पराजित करने का प्रयास करना पड़ता है।
अपने विशालकाय जानवर को नियंत्रित करना अत्यंत ही सहज है। स्क्रीन की बायीं ओर वह स्टिक होगा जिसकी मदद से आप स्क्रीन पर स्वतंत्र रूप से इधर-उधर विचरण कर सकते हैं। दाहिनी ओर, आपकी विशेष शक्तियाँ होंगी। वैसे, यह बात दिमाग़ में रखें कि आपका विशालकाय जानवर अपने दायरे के भीतर हमेशा स्वचालित ढंग से आक्रमण करता है।
जैसे-जैसे आप खेलना और लड़ाइयाँ जीतनाा जारी रखते हैं, आप नये विशालकाय जानवरों को भी अनलॉक कर सकते हैं। साथ ही, आप ड्रैगन, घोड़ों, विशालकाय शूकरों, भालुओं एवं इसी प्रकार के कई अन्य जानवरों को भी नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने सारे विशालकाय जानवरों के स्तर को भी बढ़ा सकते हैं और उन्हें विभिन्न प्रकार की क्षमताओं एवं खूबियों से लैस कर सकते हैं।
Beast Brawlers एक बहु-खिलाड़ी एक्शन गेम है, जो बेहतरीन ग्राफ़िक्स और एक सहज और मजेदार गेम सिस्टम से युक्त है। यह एक ऐसा गेम है जो स्पष्ट रूप से PvP पर आधारित है, जहाँ आप दो मिनट की अवधि वाले चक्रों का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.2, 4.2.2 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Beast Brawlers के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी